गंगाघाट ने जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 16 आरोपी गिरफ्तार
-
By
Somendra shukla
Published - 09 October 2026 22 views
गंगाघाट ने जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 16 आरोपी गिरफ्तार
1.29 लाख रुपये से अधिक नकदी, 17 मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद
उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र में जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से जुए की फड़ के 1,15,115 रुपये, तलाशी के दौरान मिले 14,260 रुपये, 17 मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
शुक्रवार, 9 अक्टूबर को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गंगाघाट पुलिस ने सर्वोदय नगर मोहल्ले में अमित जायसवाल के मकान पर छापा मारा।
यहां कथित रूप से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में उन्नाव और कानपुर नगर के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना गंगाघाट में मुकदमा संख्या 551/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही l
सम्बंधित खबरें
-
गंगाघाट ने जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 16 आरोपी गिरफ्तार1.29 लाख रुपये से अधिक नकदी, 17 मोबाइल और
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ, उन्नाव। आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना उन्नाव की टीम ने संवेदनशीलत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के