उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विमल द्विवेदी के आवास पहुंचकर दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि
-
By
Somendra shukla
Published - 09 October 2026 23 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नर सेवा–नारायण सेवा के संस्थापक एवं भाजपा नेता विमल द्विवेदी के आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पूज्य पिताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तेरहवीं संस्कार से एक दिन पूर्व पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान पाठक ने परिवार के सदस्यों से भेंट कर इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं साझा कीं। उनके आगमन पर उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।
इस अवसर पर नर सेवा–नारायण सेवा की प्रदेश अध्यक्ष अनीता द्विवेदी, जिला प्रभारी अजय त्रिवेदी, राकेश राजपूत, जिला पंचायत सदस्य दिलीप मिश्रा, पूर्व सैनिक ए.के. दीक्षित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री के पहुंचने पर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना और सम्मान का भाव देखने को मिला।
सम्बंधित खबरें
-
गंगाघाट ने जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 16 आरोपी गिरफ्तार1.29 लाख रुपये से अधिक नकदी, 17 मोबाइल और
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ, उन्नाव। आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना उन्नाव की टीम ने संवेदनशीलत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के