दुर्गा पूजा, नवरात्रि और दशहरा को लेकर प्रशासन सतर्क, बांगरमऊ में पीस कमेटी की बैठक
-
By
Somendra shukla
Published - 09 October 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बांगरमऊ, उन्नाव। आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को थाना बांगरमऊ परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी एवं उपजिलाधिकारी बृजमोहन शुक्ला ने की। इसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों और धर्मगुरुओं ने भाग लिया। अधिकारियों ने पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा धार्मिक आयोजनों को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने आयोजकों से यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा संबंधी सावधानियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा।
बैठक में उपस्थित लोगों ने पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया l
सम्बंधित खबरें
-
गंगाघाट ने जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 16 आरोपी गिरफ्तार1.29 लाख रुपये से अधिक नकदी, 17 मोबाइल और
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ, उन्नाव। आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना उन्नाव की टीम ने संवेदनशीलत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के