मिशन शक्ति की पहल से दो माह बाद परिवार से मिली 15 वर्षीय बालिका
-
By
Somendra shukla
Published - 08 October 2026 21 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना उन्नाव की टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए करीब दो माह से ग्वालियर के वन स्टॉप सेंटर में रह रही 15 वर्षीय बालिका को उसके परिजनों से मिलवा दिया।
06 अक्टूबर को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह को ग्वालियर स्थित वन स्टॉप सेंटर से सूचना मिली कि बालिका ने अपना पता ग्राम करियाखेड़ा, थाना कोतवाली सदर, उन्नाव बताया है। सूचना पर डॉ. आशीष श्रीवास्तव, महिला आरक्षी आकांक्षा, दीपिका दीक्षित और आरक्षी अंकित तेवतिया की टीम ने गांव पहुंचकर परिजनों का सत्यापन किया। परिजनों ने बालिका की पहचान की और आर्थिक तंगी के कारण उसकी गुमशुदगी दर्ज न करा पाने की जानकारी दी।
टीम ने वीडियो कॉल के जरिए बालिका की माता-पिता से बात कराई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को आवश्यक आर्थिक सहयोग व यात्रा की व्यवस्था उपलब्ध कराई। ग्वालियर पहुंचकर विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद माता-पिता बालिका को सकुशल घर ले आए।
सम्बंधित खबरें
-
गंगाघाट ने जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 16 आरोपी गिरफ्तार1.29 लाख रुपये से अधिक नकदी, 17 मोबाइल और
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ, उन्नाव। आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना उन्नाव की टीम ने संवेदनशीलत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के