जनसुनवाई में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
-
By
Somendra shukla
Published - 08 October 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
उन्नाव। आमजन की समस्याओं और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े और उसकी समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित थानों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया।
सम्बंधित खबरें
-
गंगाघाट ने जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 16 आरोपी गिरफ्तार1.29 लाख रुपये से अधिक नकदी, 17 मोबाइल और
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ, उन्नाव। आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना उन्नाव की टीम ने संवेदनशीलत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के