APK फाइल पर क्लिक करते ही खाते से कटे 23 हजार रुपये,
-
By
Somendra shukla
Published - 08 October 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के 23 हजार रुपये वापस उसके खाते में करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, तकिता पाटन निवासी नीलेश कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार ने 3 अक्टूबर 2026 को कोतवाली सदर में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके मोबाइल पर आई एपीके (APK) फाइल पर क्लिक करने के बाद उसके बैंक खाते से 23 हजार रुपये कट गए। पीड़ित की शिकायत को साइबर पोर्टल पर दर्ज कराते हुए शिकायत संख्या 23110260196023 के माध्यम से कार्रवाई शुरू की गई।
कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित स्तर पर कार्रवाई की और फ्रॉड की गई पूरी धनराशि 23,000 रुपये पीड़ित के खाते में रिफंड करा दी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक अथवा APK फाइल पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल शिकायत करें।
सम्बंधित खबरें
-
गंगाघाट ने जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 16 आरोपी गिरफ्तार1.29 लाख रुपये से अधिक नकदी, 17 मोबाइल और
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ, उन्नाव। आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना उन्नाव की टीम ने संवेदनशीलत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के