साइबर अपराध से बचाव को 500 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक
-
By
Somendra shukla
Published - 08 October 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके, 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
उन्नाव। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित सेंट लॉरेंस इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यशाला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में साइबर थाना उन्नाव की संयुक्त टीम तथा डॉ. आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र समिति के सहयोग से आयोजित हुई। उपनिरीक्षक राममिलन यादव, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, आरक्षी सोनिया और आरक्षी मोनू ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को चेताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम/कार्ड विवरण, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। मोबाइल या बैंकिंग संबंधी कार्य किसी दूसरे व्यक्ति से कराने से भी बचने की सलाह दी गई।
इसके अलावा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, अनजान APK फाइल अथवा अज्ञात स्रोत से प्राप्त एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करने और इंटरनेट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने को कहा गया। विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया
सम्बंधित खबरें
-
गंगाघाट ने जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 16 आरोपी गिरफ्तार1.29 लाख रुपये से अधिक नकदी, 17 मोबाइल और
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ, उन्नाव। आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना उन्नाव की टीम ने संवेदनशीलत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के