दुर्गा पूजा व दशहरा पर शांति को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट,
-
By
Somendra shukla
Published - 08 October 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को थाना बीघापुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर दीपक यादव एवं उपजिलाधिकारी बीघापुर फाल्गुनि सिंह ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धार्मिक कार्यक्रम आयोजकों और धर्मगुरुओं के साथ पर्व की तैयारियों पर चर्चा की।
अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक आयोजनों को निर्धारित नियमों के अनुरूप कराने और आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आयोजकों को कार्यक्रम स्थलों पर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने को कहा गया।
पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद, संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों और आयोजकों ने शांतिपूर्ण आयोजन कराने तथा पुलिस-प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने सभी से मिल-जुलकर पर्व मनाने और सामाजिक सौहार्द कायम रखने की अपील l
सम्बंधित खबरें
-
गंगाघाट ने जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 16 आरोपी गिरफ्तार1.29 लाख रुपये से अधिक नकदी, 17 मोबाइल और
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ, उन्नाव। आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना उन्नाव की टीम ने संवेदनशीलत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के