गलत खाते में ट्रांसफर हुए 14 लाख रुपये साइबर पुलिस ने कराए वापस
-
By
Somendra shukla
Published - 08 October 2026 25 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
गलत खाते में पहुंचे 14 लाख रुपये, साइबर पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस
उन्नाव। गलत खाते में ट्रांसफर हुए 14 लाख रुपये साइबर क्राइम थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आवेदक के खाते में वापस पहुंच गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, राम प्रसाद खेड़ा, जपसरा निवासी विशाल कुमार साहू ने एक अक्टूबर 2026 को कुल 14 लाख रुपये गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। गलत खाते में रकम पहुंचने की जानकारी होने पर उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक/वॉलेट से उचित माध्यम से पत्राचार किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलत खाते में पहुंची धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर 14 लाख रुपये की संपूर्ण धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में रिफंड करा दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि ऑनलाइन लेनदेन करते समय बैंक खाता संख्या, नाम और अन्य विवरण की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही धनराशि ट्रांसफर करें। किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
रिफंड कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी अजय पाल, तरुण कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियांशी यादव, महिला आरक्षी अर्चना पाण्डेय, आरक्षी शमसुद्दीन, मोनू यादव और पंकज यादव शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
गंगाघाट ने जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 16 आरोपी गिरफ्तार1.29 लाख रुपये से अधिक नकदी, 17 मोबाइल और
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ, उन्नाव। आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना उन्नाव की टीम ने संवेदनशीलत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के