गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गुरुजनों और पितरों का किया सम्मान
-
By
Admin
Published - 29 July 2026 13 views
सार्थक संवाददाता लखनऊ
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को सरोजिनी नगर स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर, स्कूटर इंडिया के सामने, पिपरसंड रोड पर साईं जन जागरण सेवा संस्थान एवं समस्त भक्तगण के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन किए, गुरुजनों एवं पितरों का सम्मान किया तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ साईं बाबा की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और युवाओं सहित हजारों भक्तों ने सहभागिता की। पूरे परिसर में साईं बाबा के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का महापर्व है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष इस दिन विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं की सेवा की जाती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में साईं जन जागरण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्रद्धालुओं ने साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूरे आयोजन में अनुशासन, सेवा और भक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गि