संत कबीर आश्रम को मिली नई पहचान, विधायक पंकज गुप्ता ने किया बाउंड्रीवाल व प्रतिमा का लोकार्पण
-
By
Admin
Published - 28 July 2026 68 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
शहर के पूरन नगर स्थित संत कबीर आश्रम में मंगलवार को आयोजित समारोह में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विधायक निधि से निर्मित बाउंड्रीवाल का लोकार्पण और संत कबीर की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा कबीर पंथी आचार्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि संत कबीर के विचार आज भी मानवता, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों की उपेक्षा के बाद आश्रम को भव्य स्वरूप मिला है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कबीर पंथ के अनुयायियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने आश्रम के विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित नासिरखेड़ा गांव के
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मंगलवार को विकास भवन स