नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 28 July 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
कोतवाली सदर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 16 मार्च 2026 को पीड़िता के पिता की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप था कि आरोपी उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले की विवेचना के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। 28 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक राम आनंद पटेल एवं उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आरोपी अर्जुन राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित नासिरखेड़ा गांव के
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मंगलवार को विकास भवन स