कांवड़ यात्रा से पहले उन्नाव में खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, 200 से अधिक प्रतिष्ठानों की होगी जांच
-
By
Admin
Published - 28 July 2026 8 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में विशेष जांच अभियान शुरू किया है। विभाग ने एक माह का विस्तृत रोडमैप तैयार किया है, जिसके तहत 200 से अधिक होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाएगा। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर स्थित प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
सहायक आयुक्त (खाद्य) प्रियंका ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए अलग-अलग निरीक्षण टीमें गठित की गई हैं। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों पर विभाग का टोल-फ्री नंबर भी चस्पा कराया जा रहा है, ताकि उपभोक्ता सीधे शिकायत दर्ज करा सकें। शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएस एक्ट) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिन होटलों और ढाबों में शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों प्रकार का भोजन परोसा जाता है, वहां एफएसएसएआई के नियमों के अनुसार अलग रसोई, अलग बर्तन और अलग व्यवस्था अनिवार्य है। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में जनता ढाबा के निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिलने पर संचालक को नोटिस जारी कर प्रतिष्ठान को अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित नासिरखेड़ा गांव के
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मंगलवार को विकास भवन स