गुरु पूर्णिमा पर श्री बालाजी मंदिर संकट मोचन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ भव्य आयोजन
-
By
Admin
Published - 29 July 2026 14 views
सार्थक संवाददाता लखनऊ
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित न्यू हनुमान पुरी, गली नंबर-8 में स्थित श्री बालाजी मंदिर संकट मोचन धाम में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर श्री बालाजी महाराज के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की तथा अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में इस अवसर पर 108 हनुमान चालीसा, प्रेतराज चालीसा एवं भैरव चालीसा का सामूहिक पाठ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इसके पश्चात मंदिर के मुख्य महंत श्री तीर्थराज त्रिपाठी ने विधि-विधान से श्री बालाजी महाराज का विशेष पूजन-अर्चन एवं भव्य आरती कराई। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, मंगल एवं समस्त संकटों से मुक्ति की कामना करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में श्री बालाजी संकट मोचन धाम ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से आनंद सिंह चौहान, दिनेश सिंह चौहान, स्वतंत्र सिंह चौहान, अमर सिंह चौहान, रामराज, अमन सिंह चौहान, हिमांशु मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं पुजारी आयुष बाजपेई, विशाल राजपूत तथा आशीष रवि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने सहभागिता की।

मुख्य महंत श्री तीर्थराज त्रिपाठी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का सर्वोच्च पर्व है। उन्होंने बताया कि वर्ष में एक बार आने वाला यह पावन दिवस गुरु पूजन के लिए समर्पित होता है, इसलिए मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। उन्होंने यह भी कहा कि श्री बालाजी मंदिर संकट मोचन धाम की विशेष मान्यता है कि यहां सच्ची श्रद्धा से आने वाले भक्तों के कष्ट एवं संकट दूर होते हैं। इसी कारण प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गि