भैंस चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 28 July 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
गंगाघाट पुलिस ने पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक भैंस बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को जय नारायण पुत्र कन्हई ने गंगाघाट थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी भैंस 26 जुलाई को कटरी मिर्जापुर में चरने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 416/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान 28 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह और उपनिरीक्षक विनोद सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए फत्तेपुर निवासी जितेंद्र (32 वर्ष) और मोहित (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की भैंस बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित नासिरखेड़ा गांव के
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मंगलवार को विकास भवन स