नेताजी की जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और 200 छात्राओं को बांटी गईं साइकिलें
-
By
Somendra shukla
Published - 22 November 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
रुझेई उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, सांसदों और पूर्व विधायकों ने मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को किया याद
उन्नाव। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रुझेई स्थित रामनाथ इंटर कॉलेज में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवजनसभा के प्रदेश सचिव नितिन पटेल और पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह पटेल के संयोजन में हुए कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल और सांसद रामशिरोमणि वर्मा सहित अन्य अतिथियों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप तथा 200 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिलें भेंट कर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक संघर्ष, किसान हितों और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं, किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में 2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।
इस दौरान शकील खान, सुनील सिंह यादव, राजेश कुमार यादव समेत कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह पटेल ने की तथा संचालन हेमंत पाल ने किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रुझेई उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, सांसदों और प
-
सार्थक संवाददाता उन्नावगंगाघाट पुलिस की चेकिंग में मिली सफलता, 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद; ए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत महिला हेल्पडेस्क और परिवार परामर्श
-
निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देशसार्थक संवाददाता उन्नाव कार्तिक पूर्णिमा पर्व को
-
उन्नाव। अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात रहमतगंज के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-साम