कार्तिक पूर्णिमा को लेकर डीएम-एसएसपी ने चंद्रिका देवी मंदिर और बक्सर घाट का किया
-
By
Somendra shukla
Published - 21 November 2026 10 views
निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
सार्थक संवाददाता उन्नाव
कार्तिक पूर्णिमा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने थाना बारासगवर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर एवं बक्सर गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए घाट पर बैरिकेडिंग, गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक, गोताखोरों की तैनाती और नाविकों से समन्वय बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम तथा मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा। वहीं एसएसपी ने यातायात नियंत्रण, पार्किंग और पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी व महिला आरक्षियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान और दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सम्बंधित खबरें
-
निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देशसार्थक संवाददाता उन्नाव कार्तिक पूर्णिमा पर्व को
-
उन्नाव। अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात रहमतगंज के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-साम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शनिवार को यातायात जागरूकता माह एवं फार्मेसी वीक के अंतर्