शादी की खरीदारी कर लौट रहे दंपती की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल
-
By
Somendra shukla
Published - 21 November 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
मौरावां थाना क्षेत्र में पारा मोड़ के पास शनिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। मौरावां निवासी संतोष (27) अपनी पत्नी रूमी (24) के साथ चाचा की बेटी की 2 दिसंबर को होने वाली शादी के लिए बाजार से कपड़े और अन्य सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रूमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष को अंदरूनी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक विनोद पांडे हादसे के बाद अस्पताल ले जाने का आश्वासन देकर मौके से चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देशसार्थक संवाददाता उन्नाव कार्तिक पूर्णिमा पर्व को
-
उन्नाव। अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात रहमतगंज के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-साम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शनिवार को यातायात जागरूकता माह एवं फार्मेसी वीक के अंतर्