काउंसलिंग से फिर जुड़े 12 बिछड़े परिवार
-
By
Somendra shukla
Published - 22 November 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत महिला हेल्पडेस्क और परिवार परामर्श केन्द्र की पहल से 12 विवादित पति-पत्नी के जोड़ों के बीच सुलह कराई गई। पुलिस की काउंसलिंग के बाद सभी जोड़े आपसी मनमुटाव भुलाकर दोबारा साथ रहने को राजी हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों के मिशन शक्ति केन्द्रों पर पारिवारिक विवादों से जुड़े दंपतियों को बुलाकर परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम ने बातचीत की। दोनों पक्षों की समस्याएं सुनकर आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराया गया।
इस दौरान महिला थाना से पांच, थाना पुरवा से पांच तथा थाना आसीवन और थाना दही से एक-एक जोड़े के बीच सुलह कराई गई। सभी दंपतियों ने भविष्य में विवाद से बचने और मिलजुलकर रहने का भरोसा दिया। इस कार्य में डॉ. आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र समिति, महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी संतोष कुमारी सहित महिला पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रुझेई उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, सांसदों और प
-
सार्थक संवाददाता उन्नावगंगाघाट पुलिस की चेकिंग में मिली सफलता, 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद; ए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत महिला हेल्पडेस्क और परिवार परामर्श
-
निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देशसार्थक संवाददाता उन्नाव कार्तिक पूर्णिमा पर्व को
-
उन्नाव। अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात रहमतगंज के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-साम