पुराने गंगापुल के नीचे चल रहा था नशे का खेल, गांजे की खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार
-
By
Somendra shukla
Published - 22 November 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
गंगाघाट पुलिस की चेकिंग में मिली सफलता, 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद; एक आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास
उन्नाव। जनपद में नशे के अवैध कारोबार और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी क्रम में गंगाघाट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गांजे की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर नशे के कारोबार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों को लेकर पुलिस की निगरानी एक बार फिर चर्चा में है।
पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर को थाना गंगाघाट की टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सीताराम कॉलोनी स्थित पुराने गंगापुल के नीचे से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया।
तलाशी के दौरान उनके पास से 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मान सिंह उर्फ तुक्का (24) पुत्र मुन्ना निवासी सीताराम कॉलोनी तथा बल्लू उर्फ राजेन्द्र (29) पुत्र रामपाल निवासी ऋषि नगर, थाना गंगाघाट के रूप में हुई।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गंगाघाट में मुकदमा अपराध संख्या 660/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में गिरफ्तार मान सिंह उर्फ तुक्का का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके विरुद्ध वर्ष 2018 और 2019 में चोरी, नकबजनी व चोरी का माल बरामद होने से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।
इसके अतिरिक्त वर्ष 2023 में थाना दही में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ कुल सात मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रुझेई उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, सांसदों और प
-
सार्थक संवाददाता उन्नावगंगाघाट पुलिस की चेकिंग में मिली सफलता, 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद; ए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत महिला हेल्पडेस्क और परिवार परामर्श
-
निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देशसार्थक संवाददाता उन्नाव कार्तिक पूर्णिमा पर्व को
-
उन्नाव। अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात रहमतगंज के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-साम