धूल और प्रदूषण पर लगाम लगाएगा एंटी स्मॉग गन व वाटर स्प्रिंकलर वाहन, पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
-
By
Somendra shukla
Published - 20 November 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
नगर में धूल और वायु प्रदूषण की समस्या कम करने के लिए सदर नगर पालिका ने एंटी स्मॉग गन और वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम से लैस आधुनिक वाहन खरीदा है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने विधिवत पूजन कर वाहन का शुभारंभ किया। 12 टन क्षमता वाले टाटा वाहन में छह हजार लीटर का वाटर टैंक लगाया गया है। इसका उपयोग प्रमुख सड़कों, व्यस्त मार्गों और धूल प्रभावित क्षेत्रों में पानी का छिड़काव करने के लिए किया जाएगा। गर्मियों में इससे लू और गर्मी से राहत मिलेगी, जबकि सर्दियों में स्मॉग और धूल के कणों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है। निवर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा भानू ने इसे जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित चंद्रलोक गार्डन के सामने तेज रफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बारासगवर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त अवनीश कुमार उ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लेखपाल-कानूनगो की मौजूदगी में मारपीट का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट में
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिले में सात नायब तहसीलदारों की नई तैनाती की गई है। जिलाधिकारी घनश्याम