हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त अवनीश उर्फ मुनक्की गिरफ्तार
-
By
Somendra shukla
Published - 20 November 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बारासगवर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त अवनीश कुमार उर्फ मुनक्की को शुक्रवार 20 नवंबर को लालकुआं के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 195/2026 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 व 351(3) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त बीघापुर थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी स्वर्गीय राम कुमार यादव का 40 वर्षीय पुत्र है। उसके विरुद्ध बीघापुर थाने में भी मारपीट व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित चंद्रलोक गार्डन के सामने तेज रफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बारासगवर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त अवनीश कुमार उ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लेखपाल-कानूनगो की मौजूदगी में मारपीट का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट में
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिले में सात नायब तहसीलदारों की नई तैनाती की गई है। जिलाधिकारी घनश्याम