तेज रफ्तार टाटा पंच डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पलटी, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
-
By
Somendra shukla
Published - 20 November 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित चंद्रलोक गार्डन के सामने तेज रफ्तार टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटकर दूसरी लेन में जा गिरी। हादसे में कार सवार अमित पाल घायल हो गए। घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सामने आया। कार में अमित पाल के साथ वंश त्रिपाठी और दीपक सिंह सवार थे। कार दीपक सिंह चला रहे थे। हादसे के बाद वंश त्रिपाठी घायल अमित को जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार कराया गया। सीसीटीवी फुटेज में कार की तेज रफ्तार और डिवाइडर से टकराकर पलटने का दृश्य कैद हुआ है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित चंद्रलोक गार्डन के सामने तेज रफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बारासगवर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त अवनीश कुमार उ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लेखपाल-कानूनगो की मौजूदगी में मारपीट का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट में
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिले में सात नायब तहसीलदारों की नई तैनाती की गई है। जिलाधिकारी घनश्याम