खंडहर मकान में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
-
By
Somendra shukla
Published - 20 November 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि पाटन निवासी संतोष पासी पुत्र कंचन पासी बच्ची को बहाने से पाटन स्थित एक खंडहर मकान में ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। इसी दौरान ग्रामीण युवकों की नजर पड़ गई। सूचना पर पहुंचे स्वजन और ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पाक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित चंद्रलोक गार्डन के सामने तेज रफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बारासगवर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त अवनीश कुमार उ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लेखपाल-कानूनगो की मौजूदगी में मारपीट का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट में
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिले में सात नायब तहसीलदारों की नई तैनाती की गई है। जिलाधिकारी घनश्याम