पैमाइश के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
-
By
Somendra shukla
Published - 20 November 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
लेखपाल-कानूनगो की मौजूदगी में मारपीट का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि के बाद भी कार्रवाई न होने का दावा
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी रोड पर जमीन की पैमाइश के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अब्दुल वली ने सलमान निवासी दरोगा बाग समेत अन्य लोगों पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि घटना के समय मौके पर लेखपाल और कानूनगो भी मौजूद थे।
पीड़ित के मुताबिक, हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्होंने सदर कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस द्वारा उनका सरकारी मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, जिसमें गंभीर चोटों की पुष्टि होने की बात कही गई है। इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न होने से पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
अब्दुल वली ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित चंद्रलोक गार्डन के सामने तेज रफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बारासगवर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त अवनीश कुमार उ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लेखपाल-कानूनगो की मौजूदगी में मारपीट का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट में
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिले में सात नायब तहसीलदारों की नई तैनाती की गई है। जिलाधिकारी घनश्याम