नाबालिग के हाथ में बाइक की कमान बनी बुजुर्ग महिला की मौत की वजह, हादसे में 65 वर्षीय रमावती की गई जान
-
By
Somendra shukla
Published - 18 November 2026 5 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह उस समय हुआ, जब बलाई गांव निवासी स्वर्गीय सियाराम की पत्नी रमावती घरेलू सामान खरीदने हाड़ा बाजार जा रही थीं। गांव के लास रोड पर संजय मिश्रा के घर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बाइक एक नाबालिग चला रहा था, जबकि उसके साथ एक बालिग युवक भी बैठा था। दोनों हाड़ा इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। दोपहर करीब एक बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने नाबालिग को बाइक देने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
एक भैंस की जलकर मौत, दूसरी झुलसी; दो बाइक समेत गृहस्थी का सामान राख, ढाई लाख का नुकसानसार्थक संवाददा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव की बीघापुर तहसील में भगवंतनगर से बारा सगवर को जोड़ने वाला करीब नौ किल
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में बुधवार दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी