उन्नाव में 53 दरोगाओं के तबादले
-
By
Somendra shukla
Published - 18 November 2026 8 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने 53 उपनिरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। पुलिस जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर यह स्थानांतरण किए गए हैं। जारी सूची में कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों पर तैनात दरोगाओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश 17 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।
सम्बंधित खबरें
-
एक भैंस की जलकर मौत, दूसरी झुलसी; दो बाइक समेत गृहस्थी का सामान राख, ढाई लाख का नुकसानसार्थक संवाददा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव की बीघापुर तहसील में भगवंतनगर से बारा सगवर को जोड़ने वाला करीब नौ किल
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में बुधवार दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी