यूथ फेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट, एएसपी दक्षिणी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
-
By
Somendra shukla
Published - 18 November 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
उन्नाव। गंगाघाट क्षेत्र में आयोजित होने वाले यूथ फेस्ट कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम, सरैया वाटिका स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम आयोजक शशांक शेखर सिंह द्वारा आयोजित इस यूथ फेस्ट में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए एएसपी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आगंतुकों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा वाहनों के सुचारु आवागमन की स्थिति का अवलोकन किया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जाए। साथ ही किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य कार्यक्रम को सुरक्षित वातावरण में सकुशल संपन्न कराना है।
सम्बंधित खबरें
-
एक भैंस की जलकर मौत, दूसरी झुलसी; दो बाइक समेत गृहस्थी का सामान राख, ढाई लाख का नुकसानसार्थक संवाददा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव की बीघापुर तहसील में भगवंतनगर से बारा सगवर को जोड़ने वाला करीब नौ किल
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में बुधवार दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी