नौ किमी सड़क बदहाल, 21 महीने से पुलिया ध्वस्त
-
By
Somendra shukla
Published - 18 November 2026 5 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव की बीघापुर तहसील में भगवंतनगर से बारा सगवर को जोड़ने वाला करीब नौ किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग बदहाली का शिकार है। सड़क का डामर उखड़ चुका है और जगह-जगह गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं। भगवंतनगर के वार्ड नंबर एक पतारी स्थित मुख्य पुलिया पिछले 21 महीने से ध्वस्त पड़ी है। अस्थायी रूप से ह्यूम पाइप डालकर मिट्टी भरवाई गई थी, लेकिन स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। सिंचाई और बारिश में सड़क पर पानी भरने से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने सड़क और पुलिया का पक्का निर्माण कराने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
सम्बंधित खबरें
-
एक भैंस की जलकर मौत, दूसरी झुलसी; दो बाइक समेत गृहस्थी का सामान राख, ढाई लाख का नुकसानसार्थक संवाददा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव की बीघापुर तहसील में भगवंतनगर से बारा सगवर को जोड़ने वाला करीब नौ किल
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में बुधवार दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी