गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार क्रेटा पलटी, महिला की मौत, बच्चे समेत तीन घायल
-
By
Somendra shukla
Published - 18 November 2026 7 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव में बुधवार दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे। जानकारी के मुताबिक बिहार के गया जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित विश्व बिहार निवासी सुजीत अपने परिवार के साथ गया से मथुरा जा रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 2:20 बजे आसीवन थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 395 किलोमीटर के पास अचानक कार पलट गई। हादसे में सुजीत, अनिरुद्ध और समृद्धि घायल हो गए, जबकि सुजीत की पत्नी मीनाक्षी की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया जा सकता है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
एक भैंस की जलकर मौत, दूसरी झुलसी; दो बाइक समेत गृहस्थी का सामान राख, ढाई लाख का नुकसानसार्थक संवाददा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव की बीघापुर तहसील में भगवंतनगर से बारा सगवर को जोड़ने वाला करीब नौ किल
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में बुधवार दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी