हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
-
By
Somendra shukla
Published - 18 November 2026 0 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अचलगंज पुलिस ने दबोचा दूसरा आरोपी, पहले एक अभियुक्त जा चुका है जेल
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को ग्राम टिघरा (घस्सिलपुरवा) निवासी छोटेलाल पुत्र छेदीलाल निषाद की तहरीर पर अचलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत होने पर पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की थी।
मामले में पुलिस ने 17 नवंबर को सुनील कुमार निषाद निवासी बद्दलपुरवा कटरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, 18 नवंबर को कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी चन्दन पुत्र रामकिशन उर्फ नन्हकी (22 वर्ष), निवासी घस्सिलपुरवा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ। इसके आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 भी बढ़ाई गई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अचलगंज थाने में पहले से तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सम्बंधित खबरें
-
एक भैंस की जलकर मौत, दूसरी झुलसी; दो बाइक समेत गृहस्थी का सामान राख, ढाई लाख का नुकसानसार्थक संवाददा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव की बीघापुर तहसील में भगवंतनगर से बारा सगवर को जोड़ने वाला करीब नौ किल
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में बुधवार दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी