लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक गंभीर
-
By
Somendra shukla
Published - 11 November 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल कार का नंबर UP 78 FB 1296 बताया जा रहा है, जो पुलिस विभाग की बताई जा रही है। वहीं मोटरसाइकिल का नंबर UP 77 AD 4777 है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और कार की वास्तविक स्थिति को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव में गुरुवार सुबह उस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने आजाद मार्ग पीपरखेड़ा मोड़ से किया गिरफ्तार, आरोप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पोनी रोड तिराहे के पास अचानक धधक उठी कार, पुलिस और स्थानीय लोगों
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर बुधवा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावभैया दूज पर शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए चौराहों पर रही पुलिस