यातायात अभियान में 445 वाहनों के चालान, अतिक्रमण भी हटवाया
-
By
Somendra shukla
Published - 11 November 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
भैया दूज पर शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए चौराहों पर रही पुलिस की मुस्तैदी
उन्नाव। यातायात जागरूकता माह नवंबर के तहत उन्नाव में यातायात पुलिस ने प्रवर्तन और जनजागरूकता अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात सुनील कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ अभियान संचालित किया।
इस दौरान आईबीपी चौराहे से बड़ा चौराहा तक सड़क किनारे ठेले और दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे आवागमन सुचारु बनाया जा सके। भैया दूज पर्व को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर चार पहिया वाहनों एवं ई-रिक्शों का आवश्यकतानुसार डायवर्जन भी किया गया।
बड़ा चौराहा पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस ने हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग के साथ नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं, बिना हेलमेट, तीन सवारी और सीट बेल्ट न लगाने सहित विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 445 वाहनों के ई-चालान किए गए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव में गुरुवार सुबह उस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने आजाद मार्ग पीपरखेड़ा मोड़ से किया गिरफ्तार, आरोप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पोनी रोड तिराहे के पास अचानक धधक उठी कार, पुलिस और स्थानीय लोगों
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर बुधवा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावभैया दूज पर शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए चौराहों पर रही पुलिस