जेल की सलाखों के बीच छलका भाई-बहन का प्यार, भाई दूज पर बहनों ने मांगी भाइयों की रिहाई की दुआ
-
By
Somendra shukla
Published - 12 November 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जिला कारागार में सुबह से लगी रहीं बहनों की कतारें, तिलक लगाकर भाइयों की खुशहाली और लंबी उम्र की कामना की
उन्नाव। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व भाई दूज उन्नाव जिला कारागार में भावुक माहौल के बीच मनाया गया। इस अवसर पर अपने भाइयों से मुलाकात करने के लिए सुबह से ही जेल परिसर में बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में तिलक और मिठाई लेकर पहुंचीं बहनें अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। पूरे परिसर में मुलाकात के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।
जिला कारागार प्रशासन की ओर से त्योहार को देखते हुए मुलाकात की विशेष व्यवस्था की गई थी। साथ ही मिठाई और अन्य जरूरी इंतजाम भी किए गए, ताकि बहनें परंपरागत तरीके से भाई दूज का पर्व मना सकें। मुलाकात के दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव में गुरुवार सुबह उस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने आजाद मार्ग पीपरखेड़ा मोड़ से किया गिरफ्तार, आरोप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पोनी रोड तिराहे के पास अचानक धधक उठी कार, पुलिस और स्थानीय लोगों
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर बुधवा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावभैया दूज पर शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए चौराहों पर रही पुलिस