नाली के पास मिला अधेड़ का शव, गांव में मचा हड़कंप
-
By
Somendra shukla
Published - 12 November 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने नाली के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय रमेश यादव पुत्र स्वर्गीय प्रभु निवासी घाटमपुर के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के मुताबिक रमेश यादव को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दौरा पड़ने के दौरान वह संतुलन खोकर नाली में गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव में गुरुवार सुबह उस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने आजाद मार्ग पीपरखेड़ा मोड़ से किया गिरफ्तार, आरोप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पोनी रोड तिराहे के पास अचानक धधक उठी कार, पुलिस और स्थानीय लोगों
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर बुधवा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावभैया दूज पर शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए चौराहों पर रही पुलिस