चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर, चोरी की स्प्लेंडर बरामद
-
By
Somendra shukla
Published - 12 November 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
गंगाघाट पुलिस ने आजाद मार्ग पीपरखेड़ा मोड़ से किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज था चोरी का मुकदमा
उन्नाव। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर की रात प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ आजाद मार्ग स्थित पीपरखेड़ा मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार दीपक (30) पुत्र जगन्नाथ निवासी रौतापुर, थाना गंगाघाट को रोककर जांच की। जांच में बाइक चोरी की निकली, जिसका नंबर UP 35 BC 3858 है। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। मामले में दर्ज मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव में गुरुवार सुबह उस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने आजाद मार्ग पीपरखेड़ा मोड़ से किया गिरफ्तार, आरोप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पोनी रोड तिराहे के पास अचानक धधक उठी कार, पुलिस और स्थानीय लोगों
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर बुधवा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावभैया दूज पर शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए चौराहों पर रही पुलिस