बकरा चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा
-
By
Somendra shukla
Published - 11 November 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
असोहा थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक बकरा और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को की गई कार्रवाई में गुलजारी लाल निवासी सरैया थाना असोहा और गोपाल निवासी रतावर थाना पुरवा को गिरफ्तार किया गया। वहीं, घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया। तीनों के विरुद्ध थाना असोहा में चोरी से संबंधित मुकदमा संख्या 308/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी के विरुद्ध खीरी जनपद के समरिया थाने में भी चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव में गुरुवार सुबह उस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने आजाद मार्ग पीपरखेड़ा मोड़ से किया गिरफ्तार, आरोप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पोनी रोड तिराहे के पास अचानक धधक उठी कार, पुलिस और स्थानीय लोगों
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर बुधवा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावभैया दूज पर शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए चौराहों पर रही पुलिस