हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप
-
By
Somendra shukla
Published - 02 November 2026 8 views
सार्थक समाचार उन्नाव
अचलगंज के कोरारी मोड़ के पास हुई घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब हाईवे किनारे एक पेड़ से व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। कोरारी मोड़ से पहले अमरा के पेड़ पर शव लटकता देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान अशोक गौतम (50) पुत्र छेदीलाल गौतम निवासी ग्राम राजेपुर, थाना दही के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक के परिवार में पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
फिलहाल व्यक्ति ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबर मित्र ग्रुप से
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक समाचार उन्नावअचलगंज के कोरारी मोड़ के पास हुई घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नर सेवा नारायण सेवा संस्था ने शुरू की अनूठी पहल, धार्मिक आस्था और
-
शिव महापुराण कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गौरी में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आयोजन स्थल से पा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर की काशीराम कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब सात बजे आबादी के बीच मगरमच्
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव हसनगंज पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 24 व