गोवंश ले जाने की सूचना पर लोडर रोकने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता से मारपीट, सड़क पर लगाया जाम
-
By
Somendra shukla
Published - 02 November 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र में गोवंश ले जाने की सूचना पर लोडर रोकने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ मारपीट का आरोप लगा है। घटना से नाराज संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात करीब 11 बजे उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। बजरंग दल पदाधिकारी नितिन शुक्ल के मुताबिक, गदनखेड़ा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने गोवंश से भरा लोडर रोकने का प्रयास किया था। आरोप है कि बाद में एआरटीओ कार्यालय के सामने एक युवक ने खुद को भाजपा पदाधिकारी बताकर अन्य लोगों के साथ कार्यकर्ता से मारपीट की। पुलिस के जांच और कार्रवाई के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक समाचार उन्नावअचलगंज के कोरारी मोड़ के पास हुई घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नर सेवा नारायण सेवा संस्था ने शुरू की अनूठी पहल, धार्मिक आस्था और
-
शिव महापुराण कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गौरी में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आयोजन स्थल से पा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर की काशीराम कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब सात बजे आबादी के बीच मगरमच्
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव हसनगंज पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 24 व