युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
-
By
Somendra shukla
Published - 02 November 2026 17 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
हसनगंज पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी आशीष उर्फ छोट्टन पुत्र मैकू निवासी भिटवा गदन खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उपनिरीक्षक जयप्रकाश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने न्योतनी तिराहे के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2)/87 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में कांस्टेबल अंकित कुमार और मोहनीश श्रीवास शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक समाचार उन्नावअचलगंज के कोरारी मोड़ के पास हुई घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नर सेवा नारायण सेवा संस्था ने शुरू की अनूठी पहल, धार्मिक आस्था और
-
शिव महापुराण कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गौरी में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आयोजन स्थल से पा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर की काशीराम कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब सात बजे आबादी के बीच मगरमच्
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव हसनगंज पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 24 व