खंडित मूर्तियों के सम्मानजनक संरक्षण की पहल, आवास विकास में संग्रह केंद्र का शुभारंभ
-
By
Somendra shukla
Published - 02 November 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
नर सेवा नारायण सेवा संस्था ने शुरू की अनूठी पहल, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का दिया संदेश
उन्नाव। धार्मिक आस्था से जुड़ी खंडित मूर्तियों को इधर-उधर पड़े रहने से बचाने और उन्हें सम्मानपूर्वक संरक्षित करने की दिशा में नर सेवा नारायण सेवा संस्था ने सराहनीय पहल की है। सोमवार को शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित अखिलेश्वर महादेव मंदिर के समीप खंडित मूर्ति संग्रह केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी ने किया।
इस पहल का उद्देश्य घरों और मंदिरों में रखी खंडित अथवा अनुपयोगी धार्मिक मूर्तियों को एक सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना है, ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उनका उचित संरक्षण किया जा सके। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने पहल को सामाजिक और धार्मिक जिम्मेदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, कमलेश दीक्षित, संतोष पाण्डेय भोलेनाथ, धर्मेंद्र शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक समाचार उन्नावअचलगंज के कोरारी मोड़ के पास हुई घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नर सेवा नारायण सेवा संस्था ने शुरू की अनूठी पहल, धार्मिक आस्था और
-
शिव महापुराण कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गौरी में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आयोजन स्थल से पा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर की काशीराम कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब सात बजे आबादी के बीच मगरमच्
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव हसनगंज पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 24 व