डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
-
By
Somendra shukla
Published - 02 November 2026 5 views
शिव महापुराण कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट,
गौरी में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आयोजन स्थल से पार्किंग तक किया निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
उन्नाव। बीघापुर क्षेत्र के ग्राम सभा गौरी में आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण
इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गौरतलब है कि ग्राम सभा गौरी में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर डीएम और एसएसपी ने मुख्य कथा पांडाल पहुंचकर श्रद्धालुओं की बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा आसपास की व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही वाहनों की आवाजाही के लिए निर्धारित रास्तों, पार्किंग स्थलों और यातायात नियंत्रण की तैयारियों का भी निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम की व्यवस्था का जायजा लेते हुए आयोजन स्थल पर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।
भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधन को तत्काल प्रभाव से व्यवस्थित रखा जाए। साथ ही प्रवेश और निकास मार्गों को बाधामुक्त रखने तथा पार्किंग स्थलों पर उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल, हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक समाचार उन्नावअचलगंज के कोरारी मोड़ के पास हुई घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नर सेवा नारायण सेवा संस्था ने शुरू की अनूठी पहल, धार्मिक आस्था और
-
शिव महापुराण कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गौरी में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आयोजन स्थल से पा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर की काशीराम कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब सात बजे आबादी के बीच मगरमच्
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव हसनगंज पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 24 व