बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
-
By
Somendra shukla
Published - 02 November 2026 1 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
मौरावां थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम अकोहरी-लच्छीखेड़ा मार्ग पर बिसारा पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में उदेतपुर मजरे अकोहरी निवासी 21 वर्षीय अंकित पुत्र स्वर्गीय नरेश की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से लच्छीखेड़ा जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को 100 बेड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। अरुण को लखनऊ रेफर किया गया है। बताया गया कि अंकित ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक समाचार उन्नावअचलगंज के कोरारी मोड़ के पास हुई घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नर सेवा नारायण सेवा संस्था ने शुरू की अनूठी पहल, धार्मिक आस्था और
-
शिव महापुराण कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गौरी में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आयोजन स्थल से पा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर की काशीराम कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब सात बजे आबादी के बीच मगरमच्
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव हसनगंज पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 24 व