नियमों की सीख के साथ शुरू हुआ यातायात माह,
-
By
Somendra shukla
Published - 01 November 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
डीएम-एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी
सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर शहर में निकलेगा जागरूकता अभियान, पूरे वर्ष नियम पालन पर एसएसपी ने दिया जोर
उन्नाव। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को यातायात माह-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि किंग्सन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का महत्व समझाया। क्विज प्रतियोगिता के जरिए भी लोगों को जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी ने यातायात संकेतों, राहवीर योजना और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील करते हुए ट्रक चालकों तथा स्कूली वाहन चालकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
वहीं एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि यातायात जागरूकता केवल नवंबर माह तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे वर्ष निरंतर अभियान चलाया जाए। कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। अंत में क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार मौर्य ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव डीएम-एसएसपी ने दिखाई हरी झंडीसड़क सुरक्षा का संदेश लेकर शहर में न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस की पहल से पति-पत्नी के बीच दूर हुईं दूरियां, आपसी सह
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार दोपहर बारिश के चलते कच्ची
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पूर्व मंत्री सुधीर कुमार रावत और सपा नेता अजीत सिंह बॉबी ने समारो