बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर किसान की मौत
-
By
Somendra shukla
Published - 31 October 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
पुरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार दोपहर बारिश के चलते कच्ची दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सुरेश राजपूत पुत्र सुंदर के रूप में हुई है। बताया गया कि सुरेश घर के पास छप्पर के नीचे बंधे मवेशी को खोलने गए थे, तभी बारिश से कमजोर हुई कच्ची दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें मलबे से निकालकर सीएचसी नवाबगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुरेश खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मंजरी देवी, बेटे अवधेश व दीपक और बेटी प्रियंका हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार दोपहर बारिश के चलते कच्ची
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पूर्व मंत्री सुधीर कुमार रावत और सपा नेता अजीत सिंह बॉबी ने समारो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावहादसे की सूचना मिलते ही गंगा कटान स्थल पहुंचे, परिजनों से मिलकर हरसंभव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव टेलीग्राम निवेश और फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर की गई थी ठगी, कोतवाली