एकता परेड के प्रसारण से गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश
-
By
Somendra shukla
Published - 31 October 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में गुजरात के एकता नगर से आयोजित भव्य ‘एकता परेड’ का सीधा प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लाइव प्रसारण के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के महत्व को समझाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों को सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराया गया। बताया गया कि किस प्रकार उन्होंने देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत की। साथ ही सभी को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए शांति, एकता और सामाजिक समरसता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार दोपहर बारिश के चलते कच्ची
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पूर्व मंत्री सुधीर कुमार रावत और सपा नेता अजीत सिंह बॉबी ने समारो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावहादसे की सूचना मिलते ही गंगा कटान स्थल पहुंचे, परिजनों से मिलकर हरसंभव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव टेलीग्राम निवेश और फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर की गई थी ठगी, कोतवाली