पीईटी परीक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
-
By
Somendra shukla
Published - 01 November 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उन्नाव। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रविवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव ने कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं अटल बिहारी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिले। पुलिसकर्मियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन की निगरानी में परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव डीएम-एसएसपी ने दिखाई हरी झंडीसड़क सुरक्षा का संदेश लेकर शहर में न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस की पहल से पति-पत्नी के बीच दूर हुईं दूरियां, आपसी सह
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार दोपहर बारिश के चलते कच्ची
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पूर्व मंत्री सुधीर कुमार रावत और सपा नेता अजीत सिंह बॉबी ने समारो