बिखरते रिश्तों को मिला सहारे का हाथ, 14 परिवारों में लौटी खुशियां
-
By
Somendra shukla
Published - 01 November 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव पुलिस की पहल से पति-पत्नी के बीच दूर हुईं दूरियां, आपसी सहमति से फिर साथ रहने को हुए राजी
उन्नाव। पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती दूरियों को कम करने और टूटते परिवारों को जोड़ने के लिए उन्नाव पुलिस की काउंसलिंग पहल सकारात्मक परिणाम दे रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में परिवार परामर्श केन्द्र और विभिन्न थानों की महिला हेल्प डेस्क पर विवादित दंपतियों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया गया। इस दौरान काउंसलिंग के जरिए कुल 14 दंपतियों के बीच चल रहे विवादों को समाप्त कराकर उन्हें नई शुरुआत के लिए प्रेरित किया गया।
परामर्श के दौरान दोनों पक्षों की शिकायतें और भावनाएं गंभीरता से सुनी गईं। काउंसलरों ने आपसी विश्वास, सम्मान और संवाद को दांपत्य जीवन की मजबूती का आधार बताते हुए मतभेद भुलाकर साथ रहने की समझाइश दी। प्रयासों के बाद सभी 14 जोड़े आपसी सहमति से बिना विवाद साथ रहने को तैयार हुए।
इनमें परिवार परामर्श केन्द्र से चार, जबकि सोहरामऊ, आसीवन, अजगैन और गंगाघाट से दो-दो तथा सदर कोतवाली और दही से एक-एक जोड़ा शामिल रहा।
इस अभियान में प्रभारी परिवार परामर्श समिति डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित परामर्शदाताओं और महिला पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की यह पहल केवल विवाद निस्तारण नहीं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने का भी प्रयास है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव डीएम-एसएसपी ने दिखाई हरी झंडीसड़क सुरक्षा का संदेश लेकर शहर में न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस की पहल से पति-पत्नी के बीच दूर हुईं दूरियां, आपसी सह
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार दोपहर बारिश के चलते कच्ची
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पूर्व मंत्री सुधीर कुमार रावत और सपा नेता अजीत सिंह बॉबी ने समारो