असोहा में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
-
By
Somendra shukla
Published - 29 October 2026 8 views
लोडर समेत चोरी का सामान बरामद, न्यायालय में पेश किए गए आरोपी
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। असोहा थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोडर बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, शिवसिंह खेड़ा निवासी गिरीश चंद्र यादव की तहरीर पर 24 अक्टूबर को चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान सामने आए आरोपियों को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के उसूरू निवासी मोहित सिंह (30) और लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के कुढ़ा ईटगांव निवासी सतीश राजपूत (29), हाल पता अमौसी, सरोजनीनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद सामान में समरसेबल पंप, स्टार्टर, केबल, पाइप, रस्सियां, पेंट, पुट्टी, बाल्टियां, किचन सिंक और अन्य घरेलू व निर्माण सामग्री शामिल बताई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा बढ़ाई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
सम्बंधित खबरें
-
लोडर समेत चोरी का सामान बरामद, न्यायालय में पेश किए गए आरोपी सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्ना
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ऑपरेशन दस्तक के तहत नोटिस जारी, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की ह
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव डीएम-एसएसपी ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्
-
पात्रता सूची में नाम फिर भी खाली हाथ महिला, ग्राम पंचायत कर्मियों के खिलाफ जांच की मांगउन्नाव। सरकार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ऑपरेशन ‘सेफ स्पीड’ के तहत तेज रफ्तार वाहनों पर रहेगी नजरउन्नाव। स
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नी