अजगैन पुलिस ने 19 अपराधियों का किया सत्यापन
-
By
Somendra shukla
Published - 29 October 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
ऑपरेशन दस्तक के तहत नोटिस जारी, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की हिदायत
उन्नाव। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन दस्तक के तहत अजगैन पुलिस ने 19 अपराधियों का सत्यापन किया। गुरुवार, 29 अक्टूबर को पुलिस ने चोरी, नकबजनी और लूट की घटनाओं में संलिप्त रहे अभ्यस्त अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर उनकी जानकारी का सत्यापन किया।
पुलिस ने सभी संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की सख्त हिदायत दी। साथ ही धारा 172 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि दोबारा अपराध करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने सभी को शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि से दूर रहने के निर्देश भी दिए। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है।
सम्बंधित खबरें
-
लोडर समेत चोरी का सामान बरामद, न्यायालय में पेश किए गए आरोपी सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्ना
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ऑपरेशन दस्तक के तहत नोटिस जारी, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की ह
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव डीएम-एसएसपी ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्
-
पात्रता सूची में नाम फिर भी खाली हाथ महिला, ग्राम पंचायत कर्मियों के खिलाफ जांच की मांगउन्नाव। सरकार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ऑपरेशन ‘सेफ स्पीड’ के तहत तेज रफ्तार वाहनों पर रहेगी नजरउन्नाव। स
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नी